अयोध्या. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और रामलला के पक्ष में केस लड़ने वाले प्रख्यात वकील के पराशरन अपने परिवार समेत यहां पहुंच गए हैं। उनके साथ वकीलों का एक दल भी यहां आया हुआ है जिन्होंने अदालत में रामलला का पक्ष रखा था। शनिवार सुबह इन लोगों ने सरयू में स्नान किया। इसके बाद जजमेंट की कॉपी कमिश्नर अयोध्या के माध्यम से रामलला विराजमान को सौंप दिया।
सुप्रीम कोर्ट में रामलला विराजमान का पक्ष रखने वाले रामलला के सखा त्रिलोकीनाथ पांडेय, साध्वी ऋतम्भरा, दिनेश चंद्र, विहिप के नेता चंपत राय और ओम प्रकाश सिंघल ने सुबह रामलला का दर्शन किया।
वकीलों के सम्मान में शनिवार शाम 3:00 बजे कारसेवक पुरम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। अयोध्या में रामलला के वकीलों का सम्मान किया जाएगा। विहिप की तरफ से इस कार्यक्रम का अयोजन किया गया है।
राम जन्मभूमि रामलला का दर्शन करने के बाद साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया है। सारे संसार की सरकार टेंट में बैठी हुई है। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के लिए सभी रामभक्तों को शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने के कहा कि रामं मंदिर देखने के लिए पिछले 500 वर्षों से पीढ़ीया लगी थीं। मैं सभी रामभक्तों को रामलला का ट्रस्टी मानती हूं। अब यहां भव्य और दिव्य राम मंदिर बनेगा।