शेरगढ़ | सशस्त्र सेना झंडा दिवस 6 दिसंबर को संपूर्ण भारत में मनाया जाएगा। शेरगढ़ के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस एक ऐसा पर्व है जो उन वीर सपूतों की याद व सम्मान में मनाया जाता है। जिन्होंने अपने देश की रक्षा एकता व अखंडता के लिए विभिन्न युद्धों में अपने प्राणों की आहुति दी है। अपने प्राणों की आहुति देने वाले रणबांकुरे के प्रति यह दिवस समाज को उनके दायित्वों का स्मरण करवाता है। इस दौरान समस्त देशवासियों से अनुरोध किया कि जितना हो सकें चंदे के रूप में राशि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कराएं।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस 6 दिसंबर को संपूर्ण भारत में मनाया जाएगा। शेरगढ़ के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने...